मानसरोवर के द्वारका दास पार्क में ‘निरोगी सांगानेर’ चिकित्सा शिविर, 650 नागरिकों ने लिया लाभ

 


जयपुर, 25 फरवरी 2026। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर अंतर्गत मानसरोवर स्थित द्वारका दास पार्क, अग्रवाल फ़ार्म में बुधवार को ‘निरोगी सांगानेर’ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 650 नागरिकों ने स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच सेवाओं का लाभ उठाया, जिनमें लगभग 120 आयुर्वेद परामर्श शामिल रहे।

रिद्धि सिद्धि मंडल की अध्यक्ष दीपा नाथावत ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा आमजन के लिए आयोजित इन शिविरों की व्यापक सराहना हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से आम जनता को स्वास्थ्य समस्याओं का त्वरित समाधान मिल रहा है, वहीं 27 योग्यजनों को सहायक उपकरण—व्हील चेयर, श्रवण यंत्र (कान की मशीन), वॉकिंग वॉकर, छड़ी एवं निशुल्क दवाइयाँ—प्रदान की गईं, जो सराहनीय पहल है।

शिविर में छोटे बच्चों और महिलाओं के लिए निशुल्क टीकाकरण किया गया। साथ ही कैंसर और किडनी जैसी गंभीर बीमारियों की जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

कैलाशी नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि शिविर की शुरुआत योग सत्र से हुई, जिसमें पार्क में उपस्थित पुरुषों, महिलाओं और अन्य नागरिकों ने भाग लिया। शिविर का आयोजन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जयपुर द्वारा किया गया।



रिद्धि सिद्धि मंडल क्षेत्र में आयोजित इस शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपा नाथावत के नेतृत्व में अभय पुरोहित (पूर्व मंडल अध्यक्ष), वार्ड 85 संयोजक वेदपाल सिंह गहलोत, वार्ड 84 संयोजक राजकुमार गर्ग, वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. एस.एन. जोशी, गोपाल गिरधर मुद्गल, ठाकुर हरि सिंह नाथावत, सुमन भटनागर, मोहन नानकानी, सीए ललित चंदगोठिया, कृष्णदीप सिंघल, राजेश मीरचंदानी सहित सभी बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

शिविर से लाभान्वित नागरिकों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त 

Previous Post Next Post