आकर्षक ऑफर्स के साथ मानसरोवर में जयश्री ज्वेलर्स के दूसरे शोरूम की ग्रैंड लॉन्चिंग — फिल्मी सितारों और गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में हुआ भव्य उद्घाटन — बॉलीवुड अभिनेता बिंदु दारा सिंह और तारक मेहता फेम गुरुचरण सिंह सोढ़ी ने बढ़ाई शोभा

 


जयपुर।

शहर के मानसरोवर क्षेत्र में प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड जयश्री ज्वेलर्स के दूसरे आउटलेट की भव्य ग्रैंड लॉन्चिंग समारोहपूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर फिल्मी सितारों, जनप्रतिनिधियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया।



शोरूम लॉन्चिंग कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में बॉलीवुड अभिनेता बिंदु दारा सिंह एवं तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम टीवी अभिनेता गुरुचरण सिंह सोढ़ी ने शिरकत की और कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर, डॉ. अल्का गौड़, रणवीर सिंह परिहार सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।


जयश्री ज्वेलर्स के ओनर अवंत कुमार जैन एवं यश जैन ने बताया कि जयपुर में यह उनका दूसरा आउटलेट है, जिसे ग्राहकों के निरंतर विश्वास और अपार प्रेम के चलते शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि ब्रांड का उद्देश्य ग्राहकों को उत्कृष्ट गुणवत्ता, आधुनिक डिज़ाइन और विश्वसनीय सेवा प्रदान करना है।


लॉन्चिंग के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स भी पेश किए गए, जिनमें

“जितना सोना खरीदेंगे, उतनी चांदी पाएंगे” जैसे लुभावने ऑफर्स शामिल रहे। इन ऑफर्स को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला।




भव्य सजावट, उत्साहपूर्ण माहौल और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ यह आयोजन मानसरोवर क्षेत्र के लिए एक नया आकर्षण बन गया। जयश्री ज्वेलर्स का यह नया शोरूम आधुनिक डिज़ाइनों के साथ भरोसेमंद गुणवत्ता का अनुभव देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Previous Post Next Post