जोधपुर।
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद् एवं लेखक डॉ. भूपेंद्र वास्तुशास्त्री द्वारा वैदिक वास्तु विषय पर लिखित अपनी सातवीं पुस्तक “वास्तु से लक्ष्मी प्राप्ति” की एक प्रति जोधपुर जिलाधीश गौरव अग्रवाल (आईएएस) को भेंट स्वरूप प्रदान की गई।
इस अवसर पर डॉ. भूपेंद्र वास्तुशास्त्री ने कहा कि सरकारी इमारतों, भवनों और कार्यालयों का वास्तु प्रभाव केवल अधिकारियों और कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उस जिले में रहने वाली आम जनता को भी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि वास्तु का असर अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली, निर्णय प्रक्रिया और कार्यक्षमता पर भी पड़ता है।
गौरतलब है कि डॉ. भूपेंद्र वास्तुशास्त्री द्वारा वैदिक वास्तु विषय पर लिखे गए चार हजार दो सौ से अधिक आलेख विभिन्न भाषाओं में देश-विदेश की पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उनके लेखन विशेष रूप से अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई देशों में चर्चित रहे हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा लिखित सात पुस्तकों के चलते उनका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जा चुका है।
वैदिक वास्तु विषय पर आधारित पुस्तक “वास्तु से लक्ष्मी प्राप्ति” में बिना किसी तोड़-फोड़ के वास्तु दोषों के निवारण को अत्यंत सरल और सहज भाषा में प्रस्तुत किया गया है, जो आमजन के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।
