जयपुर।
मानसरोवर स्थित फैशन बुटीक आरती क्रिएशन्स ने अपना एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर 7 फरवरी 2026 को भव्य वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे केक कटिंग सेरेमनी के साथ की गई।
इस अवसर पर 100 से अधिक ग्राहक एवं फैशन प्रेमी उपस्थित रहे। वर्षगांठ समारोह के दौरान पहले 50 ग्राहकों को विशेष उपहार प्रदान किए गए। साथ ही ग्राहकों के मनोरंजन के लिए विभिन्न गेम्स और म्यूज़िकल एक्टिविटीज़ आयोजित की गईं, जिनमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आकांक्षा, शिवकांता, चमन विजय, अंजलि, शेफाली, सुनीता, मुस्कान, रीता, नीलिमा, कृति, नीतू, प्रीति, रेनू, रुचि, पायल, दिशा, ऋतु, संगीता सहित 15 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और आयोजन को यादगार बनाया।
बुटीक संचालक आरती माथुर ने ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास और सहयोग से ही आरती क्रिएशन्स ने पहला वर्ष सफलतापूर्वक पूरा किया है।
Tags
Jaipur







