JEE Main 2026 (Session-1) परिणाम में ALLEN जयपुर का शानदार प्रदर्शन

 


जयपुर, 17 फरवरी 2026।

ALLEN Career Institute के जयपुर केंद्र ने जेईई मेन 2026 (सेशन-1) के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शहर में एक बार फिर अपना परचम लहराया है।

संस्थान द्वारा जारी जानकारी के अनुसार जयपुर सिटी टॉपर ALLEN जयपुर से है। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर GEN-EWS श्रेणी का टॉपर भी ALLEN जयपुर का छात्र है। इतना ही नहीं, जयपुर टॉप-10 में शामिल 9 विद्यार्थी ALLEN जयपुर से हैं।

जयपुर सिटी टॉपर्स (टॉप-10)

श्रेष्ठ जसरिया – 99.9992442 परसेंटाइल (जयपुर सिटी टॉपर)

प्रखर शर्मा – 99.9992111 परसेंटाइल (द्वितीय)

लक्षित सिसंवार – 99.9977325 परसेंटाइल (तृतीय)

भाव्या गर्ग – 99.9976559 परसेंटाइल (चतुर्थ)

दक्ष सेहरा – 99.993862 परसेंटाइल (पंचम)

कोविड सिंघल – 99.9932577 परसेंटाइल (षष्ठम)

रुचिता अग्रवाल – 99.9886624 परसेंटाइल (सप्तम)

चयनिका मंडल – 99.9823532 परसेंटाइल (अष्टम)

मोहित मालीवाल – 99.9797732 परसेंटाइल (नवम)

संस्थान के अनुसार यह सफलता ALLEN की सुव्यवस्थित शैक्षणिक प्रणाली, अनुभवी फैकल्टी, नियमित परीक्षण प्रणाली और विद्यार्थी-केंद्रित मार्गदर्शन का परिणाम है।


जयपुर सेंटर हेड एवं राजस्थान जोनल हेड अरुण जैन ने कहा कि छात्रों का निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन उनकी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी सत्रों में भी छात्र इसी प्रकार सफलता का नया इतिहास रचेंगे।

ALLEN प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Previous Post Next Post