जयपुर | 27 अप्रैल 2026
राजधानी जयपुर के महेश नगर थाना क्षेत्र में कथित हनीट्रैप और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार युवती दिशा पर व्यक्ति से 50 लाख रुपये की मांग करने और धमकी देने का आरोप लगा है।
शिकायतकर्ता विमल (42) ने आरोप लगाया है कि दिशा ने पहले दोस्ती कर विश्वास हासिल किया और बाद में कथित रूप से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी सार्वजनिक आयोजनों में बदनाम करने और सोशल मीडिया के जरिए छवि खराब करने की धमकी दे रही है।
पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी है।
सोशल मीडिया के जरिए दबाव बनाने का आरोप
शिकायत में कहा गया है कि आरोपी इंस्टाग्राम और लिंक्डइन जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने की धमकी देकर मानसिक दबाव बना रही है।
“शिकायतकर्ता विमल ने यह भी दावा है कि संबंधित युवती के खिलाफ 90 लाख रुपये की रंगदारी से जुड़ा एक मामला पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन है।”
“शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कहा कि उक्त युवती का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और उसके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस इस पहलू की भी जांच में जुटी हुई है।”
जांच जारी
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)

